2017 धरती का सबसे गर्म साल
दोस्तों , जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम की वजह से धरती की तपिश बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी है .
हाल ही में आई अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल का पिछला महिना अब तक का चौथा सबसे गर्म अक्टूबर का महिना रहा है और 2017 का वर्ष पिछले 138 सालों का तीसरा सबसे गर्म साल बनने जा रहा है . इस साल तापमान औसत से 1.55 फ़ारेनहाइट ज्यादा है. वहीँ दूसरी तरफ अक्टूबर में तापमान औसत से 1.31 फ़ारेनहाइट ज्यादा है .
अमेरिका के नेशनल ओशनिक एंड एटमोस्फेयरिक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक पिछला महीना इतिहास का चौथा सबसे गर्म अक्टूबर का महीना रहा है। 2003 के अक्टूबर के महीने में भी इतना ही तापमान था। जबकि 2015 का अक्टूबर सबसे गर्म, 2014 का अक्टूबर दूसरे और 2016 का अक्टूबर तीसरे स्थान पर था। अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर के महीने में ही मौसम गर्मी से सर्दी में तब्दील होता है। इससे तूफान और जलवायु विसंगतियों का असर ज्यादा दिखता है।
उदाहरण के तौर पर, अमेरिका का 12 फीसदी हिस्सा सूखे की चपेट में है। वहीं आर्कटिक में बर्फ औसत से 19.6 फीसदी कम है। अंटार्कटिका में भी बर्फ 2.2 फीसदी कम रही। 1979 के बाद अक्टूबर में इतनी कम बर्फ आर्कटिक में कभी नहीं थी। ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में भी अक्टूबर रिकार्ड गर्म रहा
साल दर साल जिस तरह से धरती आग उगल रही है यह आने वाले समय के लिये खतरे की घंटी साबित हो सकता है और अगर समय रहते सभी देशों ने मिलकर इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो दुनिया को इस जलवायुपरिवर्तन की विसंगतियों की वजह से बहुत ही गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते है .

No comments:
Post a Comment